MP के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एक्ट्रेस बोलीं- मैं एक राजपूत महिला, हड्डियां तोड़ती हूं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की एक टिप्पणी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कंगना ने ट्विटर पर लिखा, चाहे जो कोई भी हो, क्या वह यह जानता है कि मैं कोई दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं..मैं अपनी तरह की केवल एकलौती हूं जिसने आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया। बड़े हीरो (खान / कुमार) की फिल्में करने से इनकार कर दिया। जिसने पूरे बुलीवुडिया गैंग के पुरुषों-महिलाओं को अपने खिलाफ कर लिया। मैं एक राजपूत महिला हूं, मैं हड्डियां तोड़ती हूं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार में पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे ने कृषि कानून और महंगाई को लेकर ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्टर के सामने कंगना के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला ने किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार और पुलिस कंगना के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। जब कांग्रेस किसानों के सम्मान में खड़ी होती है तो पुलिस उस पर लाठी चार्ज करती है। 

सुखदेव पांसे की इस टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने भी शुक्रवार को जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बैतूल के भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पांसे कांग्रेसी संस्कृति का ही पालन कर रहे हैं। जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आए दिन महिलाओं का अपमान करते रहे हैं। उसी तरह पांसे ने भी कंगना रनौत के लिए अशोभनीय टिप्पणी कर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kangana Ranaut reacts to Sukhdev Panse's 'Naachney gaane wali' remark
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/2ZzEgjP

Post a Comment

Previous Post Next Post