Rakhi Sawant की शेयर की मां की दिल छू लेने वाली तस्वीरें, कहा- 'कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है प्लीज प्रार्थना करें'

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से निकलने के बाद राखी सावंत (Rakhi Sawant) अब अपने घर पहुंच चुकी हैं और अपनी मां को लेकर बेहद परेशान हैं। याद हो कि शो में राखी की उनकी मां से वीडियो कॉल के जरिए बात हुई थी। तब ये बात सामने आई थी कि राखी की मां के गाल ब्लैडर में एक ट्यूमर है जो कैंसर का रूप ले चुका है। उनकी मां अस्पताल में एडमिट थीं और कीमोथेरेपी के जरिए उनका इलाज किया जा रहा है। राखी के भाई राकेश ने भी इस बात का खुलासा किया था कि उनका इलाज चल रहा है। अब राखी ने अपनी मां की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लोगों से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की रिक्वेस्ट की है।

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम (Rakhi Sawant Instagram) पर मां की हेल्थ कंडीशन बताई है। राखी ने मां की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- प्लीज मेरी मां के लिए प्रार्थना करें। उनका कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है। राखी के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें हिम्मत दिला रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3dGa8eF

Post a Comment

Previous Post Next Post