Sapna Choudhary के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, लगा करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने सपना के खिलाफ धोखाधड़ी के चलते केस दर्ज किया है। यही नहीं सपना के साथ-साथ कई और लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ है। वहीं अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि किस मामले में सपना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है। इस खबर के बाद से सपना के फैंस काफी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- जन्मदिन के मौके पर निर्वस्त्र फोटो शेयर करने पर Milind Soman ने रखी अपनी राय, बोले- 'यही भारतीय संस्कृति है'

Sapna Choudhary

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कंपनी ने सपना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एग्रीमेंट की सभी शर्तों का तोड़ा है। साथ ही उनके एक कर्मचारी की मिलीभगत के साथ कंपनी के एक क्लाइंट्स को तोड़ा है। यही वजह है कि सपना और बाकी लोगों पर आर्थिक अपराध शाखा ने केस फाइल किया है। सभी पर आईपीसी सेक्शन 420, 120B, 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Sapna Choudhary

आपको बता दें बीते साल सपना चौधरी ने 24 जनवरी को गुपचुप ढंग से हरियाणवी सिंगर और मॉडल वीर साहू ( Veer Sahu ) संग शादी कर ली थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटे को भी जन्म दिया है। मां बनने के बाद से सपना एक बार से एक्टिव हो गई हैं। उनके पांच गाने रिलीज हो गए हैं। जिन्हें यूट्यूब पर खूब प्यार मिला है। वहीं आपको बता दें जल्दी ही सपना एक क्राइम शो में नज़र आएंगी। शो का नाम मौका ए वारदात होगा। इस शो में कई और स्टार्स भी दिखाई देंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3aSqFJI

Post a Comment

Previous Post Next Post