डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। आज का दिन (14 फरवरी) पूरी दुनिया में वेलेंटाइन-डे के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। प्यार मतलब प्यार होता है और कुछ नहीं। यह बात साबित करती हैं कुछ समलैंगिक जोड़ियां। क्रिकेट की दुनिया में भी कुछ समलैंगिक जोड़ियां और इनमें महिला समलैंगिक पार्टनर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस खास मौके पर हम आपको महिला क्रिकेट से जुड़ी दो ऐसी ही महिलाओं की प्यार की कहानी शेयर कर हैं, जिन्होंने इस रिश्ते को एक अलग पहचान दिलाई।
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर मेगन शट (Megan Schutt) ने साल 2018 में समलैंगिक पार्टनर जेस होलयोक (JessHolyoake) के साथ शादी रचा कर सनसनी फैला दी थी। दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर टीम से जुड़े हुए हैं। मेगन टीम की फास्ट बॉलर हैं, जबकि जेस होलयोक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक सुविधा प्रबंधक के रूप में काम करती हैं।

लॉकडाउन में पिछले साल 30 मार्च 2019 को दोनों ने शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए की कुछ बेहतरीन तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। मेगन शट साल 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थी और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही आस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी थी और फाइनल में भारत को हराया था।
मेगन शट से पहले दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वान निकर्क ने टीम की साथी मरिजाने कैप के साथ 2018 में समलैंगिक शादी की थी। न्यूजीलैंड की एमी स्टेर्थवाइट ने लिया तहुहु के साथ 2017 में की थी शादी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3rRmjJx
.