डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के फेमस 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। इमरान ने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। इमरान अपने बोल्ड और किसिंग सीन को लेकर काफी मशहूर है लेकिन उनकी पत्नी परवीन साहनी को एक्टर के किसिंग सीन से काफी परेशानी होती है। इस बात खुलासा खुद इमरान ने एक इंटरव्यू के दौरान करते हुए बताया था कि, किसिंग सीन को लेकर अब वो मुझे उतनी जोर से नहीं मारतीं, पहले तो सीधा बैग से ही मार देती थीं।
इमरान हाशमी से जुड़ी कुछ खास बातें
- इमरान हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।
- इमरान के पिता का नाम अनवर हाशमी और मां का नाम माहिरा हाशमी है।
- 2002 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'राज़' में इमरान हाशमी सहायक निर्देशक थे।
- इमरान ने साल 2003 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'फुटपाथ' से एक्टिंग में डेब्यू किया था।
- मोहित सूरी, आलिया भट्ट, और पूजा भट्ट...इमरान हाशमी के कजिन्स है।
- इमरान को पहचान मिली 2004 में आई फिल्म मर्डर से, जिसके बाद सभी उन्हें 'सीरियल किसर' कहने लगे।
- 2005 में आई इमरान की बोल्ड फिल्म 'आशिक बनाया आपने' बॉक्स ऑफिस पर खूब चली।
- 2006 में इमरान ने एक्ट्रेस परवीन सहानी से शादी की और दोनों का एक बेटा अयान हाशमी है।
- 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने 2012 में आई फिल्म 'राज 3' में एक्ट्रेस बिपाशा बसु को सबसे लंबा किस किया था।
- यह किस 20 मिनट का था जो कि बॉलीवुड में अब तक का सबसे लंबा किस है।
- वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान की फिल्म 'चेहरे' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
- सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है,जिसमें रिया चक्रवर्ती की एक झलक दिखाई गई है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/2P5djTp
.