डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के सबसे फिट और स्मार्ट एक्टर कहे जाने वाले अनिल कपूर और लाइमलाइट से दूर उनकी पत्नी सुनीता कपूर को परफेक्ट कपल माना जाता है। आज (25 मार्च) सुनीता कपूर का जन्मदिन हैं और इस मौके पर अनिल कपूर ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनिल ने अपने संघर्ष के दिनों से लेकर अब तक के सफर को सुनीता के साथ साझा किया है। उनके इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे है। अनिल के अलावा सोनम कपूर ने भी अपनी माँ को बर्थडे विश किया है।
अनिल कपूर ने क्या लिखा
- अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ कुछ स्पेशल फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है।
- अनिल ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि, 'मेरी जिंदगी का सारा प्यार सुनीता कपूर के लिए.. ट्रेन के थर्ड क्लास कंपार्टमेंट्स से लेकर लोकल बस, रिक्शा से काली-पीली टैक्सी तक ट्रैवलिंग करने, इकोनॉमी से बिजनेस और फिर फर्स्ट क्लास में उड़ने तक, दक्षिण में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे-छोटे होटलों से निकलकर लेह-लद्दाख में तंबू में रहने तक... हमने अपने चेहरे पर मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ यह सब किया है।'
- अनिल की बातें यही खत्म नहीं हुई। एक्टर आगे लिखते हैं कि, 'ये सिर्फ कुछ मिलियन कारण हैं जिनकी वजह से मैं तुमसे प्यार करता हूं ... आप मेरी मुस्कुराहट के पीछे का कारण हैं और और आपकी वजह से ही हमारा सफर इतनी खुशी के साथ पूरा हुआ है। मेरी जिंदगी के पार्टनर के रूप में पाकर मैं खुद को आज, हर दिन और हमेशा धन्य महसूस करता हूं। ... हैप्पी बर्थडे ... हमेशा ढेर सारा प्यार।'
- अब अनिल कपूर के इस पोस्ट को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि, वो अपनी पत्नी सुनीता कपूर से कितना प्यार करते है।
- अनिल के अलावा सोनम कपूर ने मम्मी सुनीता के साथ अपनी शादी की कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि, 'मां 'एक ऐसा सरल शब्द है, लेकिन मेरे लिए इसका अर्थ शायद ही कभी सुना हो। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसके लिए मेरी माँ के प्यार ने मुझे रास्ता दिखाया। मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही आपको देखूंगी और गले लगाऊंगी। हैप्पी हैप्पी बर्थडे।'
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3ckrvAH
.