अभिनेता आर माधवन को हुआ कोरोनावायपरस

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोनावायरस का कहर देखने को मिल रहा है। आम से लेकर खास तक महामारी के चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोज़ाना कोरोना के कई नए केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार भी महामारी के बेकाबू होने पर चितिंत दिखाई दे रही हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड पर भी कोरोना का सकंट देखने को मिल रहा है। कई अभिनेता और अभिनेत्रियां महामारी की चपेट में आ चुकी हैं। इस बीच एक्टर आर माधवन को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें उनके कोविड पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है।

आमिर खान भी हुए कोरोना पॉजिटिव

बीते दिन यानी कि बुधवार को खबर सामने आई कि एक्टर आमिर खान भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद अभिनेता ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया। खबरों के मुताबिक आमिर ने अपने घर के पूरे स्टाफ को आराम करने की सलाह दी है। साथ ही सारी सावधानी बरतने की भी बात कही है। एक्टर ने जल्द ठीक होकर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें- Covid-19 : आमिर खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, बीड और नांदेड़ में 4 अप्रैल तक लॉकडाउन

3 Idiots

थ्री इडियट्स में आमिर खान संग आए थे नज़र

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'थ्री इडियट्स' बनाई थी। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। फिल्म में तीनों ही कॉलेज स्टूडेंट के रूप में दिखाई दिए थे। तीनों की दोस्ती ने दर्शकों की आंखें नम और दिल छू लिया था। फिल्म में माधवन फरहान, आमिर रैंचों और शरमान राजू के किरदार में नज़र आए थे। फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी नज़र आई थीं। जो आमिर के अपोजिट थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3rgF6x7

Post a Comment

Previous Post Next Post