प्रियंका चोपड़ा की योग्यता पर सवाल उठाना इस ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को पड़ा भारी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन हैं। साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद प्रियंका ज्यादातर विदेश में ही रहती हैं। विदेश में रहकर वह आए दिन सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस के साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 के नॉमिनेशंस की घोषणा की थी। दोनों के लिए ही यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं थी। इसके लिए एक तरफ जहां प्रियंका की हर कोई तारीफ कर रहा था। तो वहीं, आस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने एक्ट्रेस की योग्यता पर ही सवाल कर डाला।

ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा करने पर उठाया सवाल
इस ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का नाम पीटर फोर्ड है। पीटर की पत्रकारिता को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में काफी पसंद किया जाता है। उनके ट्विटर पर 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने प्रियंका और निक जोनस की एक तस्वीर शेयर करते हुए दोनों की योग्यता पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "इन दोनों के प्रति कोई असम्मान नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फ़िल्मों में उनका योगदान उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा करने के काबिल बनाता है।" पीटर के इस ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें करारा जवाब दिया। जिसके बाद पीटर अपना ट्वीट डिलीट करने पर मजबूर हो गए।

प्रियंका को मिला समर्थन
वहीं, फिल्म लेखक अपूर्व असरानी ने भी प्रियंका का समर्थन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के ट्वीट पर हैरानी जताते हुए लिखा, 'क्वालीफाई? प्रियंका चोपड़ा ने 80 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 13 की वो प्रोड्यूसर रहीं हैं।। उनकी पिछली फिल्म बाफ्टा और ऑस्कर में नॉमिनेटेड है। टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों और फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वो हैं। उनका ममोइर न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर लिस्ट में है।'

'द व्हाइट टाइगर' को मिला नामांकन
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले के तौर पर ऑस्कर के 93वें अकेडमी अवॉर्ड में नामांकन मिला है। ये फिल्म 22 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3lpGDQm

Post a Comment

Previous Post Next Post