डिजिटल डेस्क,मुंबई। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर ट्रोल किया जाता है। आए दिन कोई न कोई ट्रोलिंग का शिकार होता है। इस बार अभिषेक बच्चन को उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के नाम पर ट्रोल कर दिया गया है। दरअसल, अभिषेक ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बिग बुल' को लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया, जिस पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए रिप्लाई दिया कि, आप किसी चीज़ के काबिल नहीं है। यहां तक कि आप अपनी पत्नी को भी डिजर्व नहीं करते। इस पर अभिषेक ने काफी स्मॉर्ट जवाब दिया और लिखा कि, आपने इतने सारे लोगों को टैग किया है तो आप किसके लिए ये बातें कह रहे हैं? अभिषेक का ये जवाब सुनकर उस यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
देखिए ट्वीट

- अभिषेक बच्चन बहुत जल्द स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की लाइफ पर बनी 'द बिग बुल' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक हर्षद मेहता के किरदार में दिखाई देने वाले है।
- अपनी इसी अपकमिंग फिल्म को लेकर अभिषेक ने एक पोस्ट किया था,जिस पर यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि,आप किसी चीज़ के काबिल नहीं है। आपकी सबसे अच्छी चीज़ है कि आपके पास एक बेहद खूबसूरत वाइफ है जिससे मैं जलता हूं और यहां तक कि आप अपनी पत्नी को भी डिजर्व नहीं करते।
- अभिषेक ने यूजर को करारा जवाब देते हुए रिप्लाई किया कि, 'ओके आपके ओपिनियन के लिए धन्यवाद लेकिन बस मैं केवल ये बात जानना चाहता था कि आपने इतने सारे लोगों को टैग किया है तो आप किसके लिए ये बातें कह रहे हैं? इलियाना और निक्की तो शादीशुदा नहीं हैं और बाकी बचे मैं, अजय और सोहम..बाकी मैं डिज्नी का मैरिटल स्टेट्स आपको पूछकर बताता हूं।'
- उस यूजर ने बाद में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3rmJY3X
.