'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज, कंगना ने दिलाई जयललिता की याद, कहा- महाभारत का दूसरा नाम हैं जया

डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है,जिसमें कंगना दमदार अंदाज में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने जयललिता के किरदार में लोगों का दिल जीत लिया है। इस ट्रेलर ने एक बार फिर साबित किया है कि कंगना की एक्टिंग दमदार है। बता दें कि, तमिलनाडु की पॉपुलर सीएम दिवंगत जे जयललिता की बायोपिक फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर 23 मार्च 2021 को कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है।

देखिए ट्रेलर

  • थलाइवी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया के गलियारें में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
  • जब ट्रेलर में कंगना की अदाकारी इतनी शानदार है,तो फिल्म कितनी अच्छी होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • ये फिल्म लेजेंडरी अभिनेत्री से राजनेता बनी जयललिता के जीवन की कहानी पर आधारित है। जयललिता का फिल्मों में संघर्ष करने के दिनों से सफलता की बुलन्दियों तक और अभिनेत्री से देश की प्रभावशाली मुख्यमंत्री बनने की पूरी कहानी को दर्शाया गया है।
  • बता दें कि, जयललिता के जयंती पर फिल्म मेकर्स ने तीन भाषााओं में 'थलाइवी' को 23 अप्रैल 2021 को रिलीज करने की घोषणा कर दी है।
  • फिल्म विबरी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और जी  स्टूडियोज बना रहे है, जिमसें गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट फिल्म्स एसोसिएट हैं।
  • खास बात तो ये हैं कि, अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट के जरिए बताया था कि, इस फिल्म के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया फिर इसे जल्दी ही कम भी किया था,जिसकी कुछ तस्वीरें भी कंगना ने शेयर की थी।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actress kangana ranaut starrer film thalaivi trailer out
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3ceLKQu

Post a Comment

Previous Post Next Post