मनोज बाजपेयी का 'साइलेंस' अवतार, जबरदस्त अंदाज में करेंगे इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना करने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों वेबसीरिज और फिल्मों में नजर आ रहे है। साल 2019 में रिलीज हुई उनकी वेब सीरिज 'द फैमिली मैन' को लोगों ने खूब पसंद किया था और अब इसके अगले सीजन का सबको बेसब्री से इंतजार है। इस दौरान Zee5 पर मनोज की अपकमिंग वेब फिल्म 'साइलेंस…कैन यू हियर इट?' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है,जिसमें एक्टर इन्वेस्टिगेटिव मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, ये फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।

देखिए ट्रेलर 

  • जल्द ही Zee5 ऑरिजनल पर स्ट्रीम होने वाली है मनोज बाजपेयी की कॉप ड्रामा फिल्म 'साइलेंस…कैन यू हियर इट?'
  • इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ प्राची देसाई और अर्जुन माथुर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे है।
  • ट्रेलर को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि,ये एक अनोखी इन्वेस्टिगेटिव मर्डर मिस्ट्री फिल्म है।
  • 'साइलेंस…कैन यू हियर इट?' का ट्रेलर जैसे ही शुरू होता है तो, मनोज बाजपेयी एक अनोखी मर्डर मिस्ट्री को सामने लाने की कोशिश करते है। इसके पहले सीन से ही आपको पूरी फिल्म देखने का मन करने लगेगा।
  • इस फिल्म का निर्देशन अबान भरुचा देवहंस ने किया है।
  • इस इन्वेस्टिगेटिव मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म को 26 मार्च 2021 को स्ट्रीम किया जाएगा।
  • फिल्म का ट्रेलर आउट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
  • बता दें कि, इस फिल्म में साहिल वैद, वकवेर, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक भी एक्टिंग करते दिखाई देंगे। 


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actor manoj bajpayee upcoming web film silence trailer is out
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3eN4WGC

Post a Comment

Previous Post Next Post