डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री होना कोई बड़ी बात नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी स्टार किड्स के गॉडफादर कहलाने वाले करण जौहर बॉलीवुड के दूसरे बड़े कपूर यानि कि निर्माता बोनी कपूर, अनिल कपूर की भतीजी और एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को जल्द ही लॉन्च करने वाले है। इस बात का ऐलान करण ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। करण ने शनाया की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें और एक पोस्ट करते हुए कहा कि, इस साल जुलाई से शनाया अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर देंगी।

देखिए करण जौहर का पोस्ट
- करण जौहर ने एक वीडियो और कुछ फोटोज के साथ शनाया को लॉन्च करने का ऐलान किया है।
- इस साल जुलाई से शनाया अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर देंगी।
- शनाया ने भी इस बात पर खुशी जताते हुए करण को धन्यवाद दिया है।
- करण जौहर ने शनाया के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- '#DCASquad में शनाया कपूर का स्वागत है। इसी साल जुलाई महीने में शनाया की पहली फिल्म के साथ अद्भुत और अविस्मरणीय सफर शुरू होने वाला है।
- करण के साथ शनाया कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की और कैप्शन में लिखा कि, 'दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से हुई है। Dharma Cornerstone Agency परिवार के साथ नई जर्नी शुरू। अपनी पहली फिल्म के लिए उत्साहित हूं। इस जुलाई धर्मा मूवी के साथ।'बता दें कि,शनाया.... जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में भी असिस्टेंट निर्देशक थीं।
- हाल ही में शनाया ने अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल पब्लिक किया था, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोविंग बन गई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/31asFIR
.