सीएम तीरथ सिंह रावत VS बॉलीवुड स्टार्स

नई दिल्ली। जब से उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं की फटी जींस पर बयान दिया है। तभी से सोशल मीडिया पर फटी जींस खूब ट्रेंड कर रही है। लड़कियों के रिप्ड जींस पहनने पर मुख्यमंत्री ने उनके मां-बाप के संस्कारों पर सवाल उठाए थे। जब से उन्होंने यह बयान दिया है। तभी से मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड भी खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखता हुआ नज़र आ रहा है। कुछ सेलेब्स हैं कि पोस्ट कर उन्हें उनका नजरिया बदलने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ महिलाओं को बता रहे हैं कि जींस कैसे पहननी चाहिए। देखा जाए तो अब बॉलीवुड उत्तराखंड के सीएम के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो चुकी है।

जानें क्या बोले थे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

कुछ समय पहले मुख्यमंत्री देहरादून में स्थित बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। वह उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए एक किस्सा बताया। जिसमें उन्होंने महिलाओं के फटी जींस पहनने पर उनके संस्कारी ना होने की बात कही। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि "आजकल महिलाएं फटी जींस पहनती हैं। जींस में से उनके घुटने दिखते हैं। ये कैसे संस्कार है? यह संस्कार आ कहां से रहे हैं? यही नहीं तीरथ सिंह रावत यह भी पूछते हैं कि इससे बच्चे कहा कहते हैं और आखिर महिलाएं समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं?" उनके इस बयान के बाद से लगातार उनकी अलोचना हो रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/31atf9z

Post a Comment

Previous Post Next Post