Birth Anniversary: 'देवदास' की पारो थी विदेशी अवॉर्ड पाने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस, राजकपूर का ठुकराया था ऑफर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सुचित्रा सेन का जन्म  6 अप्रैल 1931 को बांग्लादेश के पबना जिले में हुआ था और उनका असली नाम रोमा दासगुप्ता था। जिस दौर में राजकपूर की फिल्मों में काम करना हर अभिनेत्री का सपना हुआ करता था उस वक्त 'देवदास' में पारो का किरदार निभाने वाली सुचित्रा ने राजकपूर की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। सुचित्रा पहली इंडियन एक्ट्रेस थी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। एक्ट्रेस बांग्ला और हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस थीं। अपनी दमदार एक्टिंग जरिए सुचित्रा ने लाखों दिलों में राज किया। 

When Suchitra Sen turned down Raj Kapoor's offer! | Bengali Movie News - Times of India

सुचित्रा से जुड़ी कुछ खास बातें

  • शादी के पांच साल बाद सुचित्रा ने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
  • सुचित्रा के पिता करूणोमय दासगुप्ता एक हेड मास्टर थे। 
  • सुचित्रा सेन ने शुरुआती पढ़ाई पबना से ही पूरी की और साल 1947 में एक्ट्रेस की शादी बंगाल के जाने-माने उद्योगपति अदिनाथ सेन के बेटे दीबानाथ सेन से हो गई थी।
  • सुचित्रा ने शुरुआत में बांग्ला सिनेमा में काम किया और 1952 में उनकी बांग्ला फिल्म 'सारे चतुर' रिलीज हुई, जो उनकी पहली फिल्म कही जाती है। 
  • उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी बांग्ला सिनेमा की सबसे फेमस जोड़ी मानी जाती थी। 
  • साल 1953 से 1978 के बीच सुचित्रा ने हिंदी और बांग्ला में कुल 61 फिल्में की थीं। 

Remembering Suchitra Sen, Indian Cinema's Most Reclusive Actress - Masala.com

  • साल 1955 में सुचित्रा ने हिंदी फिल्म 'देवदास' से बॉलीवुड डेब्यू किया और ये फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई।
  • सुचित्रा आखिरी बार साल 1978 में बांग्ला फिल्म 'प्रणोय पाश' में दिखी थीं। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया और रामकृष्ण मिशन की सदस्य बन गईं और सामाजिक कार्य करने लगी थीं।
  • 1972 में सुचित्रा को पदमश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। 
  • 17 जनवरी, 2014 को सुचित्रा को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
  • बता दें कि, सुचित्रा सेन बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुन सेन की मां और रिया और राइमा सेन की नानी हैं।

15 साल की उम्र में Suchitra Sen की हो गई थी शादी, कुछ सालों बाद ही पति से हो गईं थी अलग ! | Suchitra Sen Birth Anniversary, Bengali and Hindi cinema's


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood late actress suchitra sen birth anniversary know about her interesting facts 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3rSx0Lr

Post a Comment

Previous Post Next Post