भारत में सामने आए कोविड-19 के 26 हजार से अधिक नए मामले

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में बीते 24 घंटों में 26,502 से अधिक नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं, वहीं इस अवधि में 475 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा एक दिन में आने वाले मामलों का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। देश में 21,604 मौतों के साथ मामले आठ लाख के करीब पहुंच चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से मिली।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक सामने आए कुल 7,93,802 मामलों में से 4,95,513 लोग इससे उब चुके हैं, जबकि 2,76,685 मामले देश में सक्रिय हैं। अधिक संख्या में कोविड -19 रोगियों के ठीक होने के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या और ठीक हुए लोगों की संख्या के बीच दो लाख का अंतर बढ़ गया है।

कोविड -19 रोगियों में रिकवरी दर में वृद्धि जारी है और यह 62.42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

बीते 24 घंटों के दौरान 2,83,659 नमूनों का टेस्ट किया गया है। वहीं अब तक 1,119 से अधिक लैब कोविड-19 टेस्ट करने में सक्षम हैं।

महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य में सबसे ऊपर है, यहां अब तक 2,30,599 मामले आ चुके हैं, वहीं 9,667 लोग हताहत हुए हैं। बीते 24 घंटे में 417 लोगों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु 1,26,581 मामलों और 1765 मौतों के साथ दूसरा सबसे प्रभावित राज्य रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों में 2,187 नए कोरोनोवायरस मामलों और 45 मौतों के साथ गुरुवार को कुल मामले 1,07,051 हो गए और यहां अब तक 3,258 मौतें हो चुकी हैं।

इनके अलावा 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात, जहां 39,194 मामले और 2,008 मौतें हुई हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (32,362), राजस्थान (22,563), मध्य प्रदेश (16,341), पश्चिम बंगाल (25,911), हरियाणा (19,369), कर्नाटक (31,105), आंध्र प्रदेश(23,814), तेलंगाना (30,946), असम (14,032) और बिहार (13,944) शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
More than 26 thousand new cases of Kovid-19 found in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2W5eBxV

Post a Comment

Previous Post Next Post