Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी पन्नू ने जताई हैरानी, डॉ. विश्वास ने कसा तंज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कानपुर पुलिस हत्याकांड में मोस्ट वॉन्टेड रहे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार दिया गया है। इस एनकाउंटर के बाद सोशल मीड‍िया पर चर्चा शुरू हो गई है। यहां लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं, जिसमें कई लोग इसे फेक बता रहे हैं तो कई पुलिस की तारीफ और कई इसे फिल्मी एनकाउंटर बता रहे हैं। 

ट्वीटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री तापासी पन्नू ने जहां विकास दुबे के एनकाउंटर पर हैरानी जताई है। वहीं देश के जाने-माने कवि डॉ कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया है। आइए जानते हैं क्या कहा और कैसे हैं इनके कमेंट...

टोरंटो फिल्म फेस्ट 2020 के ब्रांड एंबेसडर्स में प्रियंका चोपड़ा, अनुराग कश्यप शामिल

तापसी पन्नू ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, ' वाओ... इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।'  

तापसी के इस ट्वीट के बाद जहां कई फैंस तापसी के ट्वीट के समर्थन में आए तो वहीं ट्वीट कुछ इसके विरोध में नजर आए। विरोध में नजर आ रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। 

जगदीप के निधन पर बॉलीवुड में शोक, अनुपम ने लिखा- एक और सितारा जमीन से आसमान में जा पहुंचा

वहीं डॉ. कुमार विश्वास ने इस एनकाउंटर पर अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया, फिल्मी पटकथाओं में तो वास्तविकता बची नहीं है पर वास्तविकताओं में खूब फ़िल्मी पटकथा बची हैं। ट्वीट द्वारा किया गया उनका ये इशारा किस तरफ है, यह लोग बखूबी जानते हैं।

बता दें कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड विकास दुबे को गुरुवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। वहीं शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर लाया जा रहा था। इसी बीच कानपुर टोल नाके से करीब 25 किलोमीटर दूर विकास दुबे को ला रही कार पलट गई। मौके का फायदा उठाकर विकास दुबे ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood Actress Taapsee Pannu reacts on Vikas Dubey encounter
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2BP2Ox4

Post a Comment

Previous Post Next Post