सपना चौधरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, गुजरना है तो दिल के रास्ते से गुजरना, मोहब्बत के शहर में बायपास नहीं होते !

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का हर स्टाइल निराला होता है। कभी डांस वीडियो से तो कभी तस्वीरों के जरिए देसी क्वीन सपना चौधरी धमाल मचाती रहती हैं। आज तो सपना ने 5 तस्वीरें शेयर की हैं और शायराना अंदाज में कैप्शन लिखा है कि 'गुजरना है तो दिल के रास्ते से गुजरना, मोहब्बत के शहर में बायपास नहीं होते.. !' इन फोटोज में शूट पहने सपना काफी हेल्दी लग रही हैं। सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। 

हाल ही में सपना चौधरी के एक गाने की झलक देखने को मिली थी। इस गाने का नाम 'गुंडी' है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से गाने का टीजर भी शेयर किया है। इस वीडियो में सपना  हाथों में बंदूक लिए दबंग अंदाज में गुस्से में चलती दिख रही हैं। 


 
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन पहले उनकी तस्वीरें काफी ग्लैमरस हुआ करती थीं। हाल ही की तस्वीरों में कभी वह साड़ी तो कभी सूट में नजर आती हैं। साथ ही वह थोड़ी मोटी भी दिखाई देने लगी हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Singer dancer Sapna Chaudhary shares latest pictures on instagram
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3pw1yBF

Post a Comment

Previous Post Next Post