Photos: देखिए सन्नी लियोन का ट्रेडिशनल केरल अंदाज, 1 घंटे में मिलें 8 लाख से ज्यादा लाइक

डिजिटल डेस्क,मुंबई। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न हर अंदाज को सन्नी लियोन काफी अच्छे तरीके से वियर करती है। उनकी किसी भी फोटो को वायरल होने में वक्त नहीं लगता। ऐसा लगता हैं कि, फैंस हर दिन उनकी फोटो का इंतजार करते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सन्नी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केरल के पारंपरिक पोशाक में कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसे 1 घंटे में 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद कर लिया हैं। एक्ट्रेस गुलाबी और गोल्डन रंग की ब्लाउज और स्कर्ट में बेहद हॉट नजर आ रही है। उनका ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

बता दें कि, सन्नी ने ये फोटोज सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि ट्विटर पर भी शेयर किया हैं, जहां उनके फैंस सन्नी की तारीफ करते नहीं थक रहे। इन तस्वीरों में सन्नी ने दक्षिण भारत की महिलाओं की तरह माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और चंदन-तिलक भी लगा रखा है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सनी ने लिखा, "गॉड्स ओन कंट्री, केरला।" 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी लियोन इन दिनों अपनी शूटिंग के लिए केरल में हैं, जहां से वो लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में सनी लियोन ने स्विमिंग पूल में अनोखे अंदाज में जंप लगाते हुए वीडियो भी शेयर किया था। वही सन्नी जल्द ही विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आएंगी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actress sunny leone shares her hot kerala traditional style photos
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3aB4hFP

Post a Comment

Previous Post Next Post