कंगना ने बताई 20 किलो वजन बढ़ाने और घटाने की कहानी, ट्रोलर्स ने कहा- साफ दिख रहा कि बॉडी........

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवी' को लेकर एक पोस्ट किया है,जिसमें उन्होंने एक बार फिर खुद की तारीफ की है और बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। ये पहली बार नहीं है,जब एक्ट्रेस ने खुद की तारीफ की है। इससे पहले भी कंगना कई बार खुद की तारीफ करते नजर आ चुकी है। दरअसल कंगना ने ट्वीट में बताया कि. फिल्म 'थलाइवी' के दौरान उन्हें क्या सबसे ज्यादा चैलेंजिंग लगा। एक्ट्रेस ने कुछ ही महीनों के अंदर 20 किलो वजन बढ़ाना फिर कुछ ही दिनों में कम करने की कहानी सोशल मीडिया में शेयर की। कंगना की इस कहानी को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया और कुछ ने तो कहा कि, साफ तौर पर बॉडी सूट दिख रहा है। 

देखिए कंगना का पोस्ट

  • मंंगलवार को कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। 
  • ट्रेलर रिलीज होने के एक दिन पहले कंगना ने ट्विटर पर फिल्म के लिए अपने 20 किलो वजन को बढ़ाने और उसे तेजी से घटाने की कहानी शेयर की,जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। 
  • कंगना ने फिल्म के किरदार से तीन अलग-अलग फोटो शेयर करते हुए लिखा कि,'थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च होने में एक दिन बाकी है। इस एपिक बायोपिक की शूटिंग में कुछ ही महीनों के अंदर 20 किलो वजन बढ़ाना फिर कुछ ही दिनों में कम करना अकेला चैलेंज नहीं था, जिसका मैंने सामना किया, कुछ घंटों में इंतजार खत्म हो रहा है, जया हमेशा के लिए आपकी होंगी'। 
  • कंगना के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया और एक यूजर ने लिखा कि, 'कृप्या हमें भी वेट कम करने के टिप्स बताएं'। दूसरे ने लिखा कि, 'बॉडीसूट दिख रहा है'।
  • बता दें कि, ये फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actress kangana ranaut shares her weight gain and losing story then trolls
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/394iKJ5

Post a Comment

Previous Post Next Post