ट्वीट्स के बाद अब कंगना रनौत करेंगी अपनी फिल्मों की बौछार, इस साल ये फिल्में होंगी रिलीज

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले काफी वक्त से शूटिंग में काफी व्यस्त रही थीं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। उन्हीं में से एक है-'थलाइवी'। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की डेट सामने आ चुकी है। 'थलाइवी' का ट्रेलर कंगना रनौत के जन्मदिन यानि 23 मार्च को रिलीज होगा। इससे पहले कंगना ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

तस्वीरों को देखकर एक बार को कंगना को पहचानना मुश्किल है। क्योंकि कंगना का वजन काफी बढ़ा हुआ है। लेकिन 90 के दशक के कपड़ों में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। कंगना ने इन तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च होने में बस एक दिन बाकी है। इस बायोपिक की शूटिंग के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर कुछ ही महीनों के अंतराल पर इसे घटाना, सिर्फ ये ही एक चुनौती नहीं थी। कुछ घंटों के इंतजार के बाद जया हमेशा के लिए आपकी है'। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3f1cOEz

Post a Comment

Previous Post Next Post