डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि, उन्होंने दिवंगत और एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप की वजह से 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'सुल्तान' और 'बदलापुर' जैसी बड़ी फिल्मों का ऑफर ठुकरा दिया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 9 महीने बीत चुके है और साल 2016 में हुए ब्रेकअप को लेकर अंकिता ने इस खुलासे के साथ सबको हैरान करके रख दिया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने बताया कि, संजय लीला भंसाली के ऑफर को 2 बार मना करने के बाद उन्होंने ऐसी ही 5 बड़ी फिल्मों को छोड़ दिया था।

क्या कहा अंकिता ने
- Zee News की सहयोगी वेबसाइट DNA में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस इंटरव्यू में अंकिता ने अपने और सुशांत के साल 2016 में हुए ब्रेकअप को लेकर बात की है।
- अंकिता लोखंडे अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुए ब्रेकअप ने एक्ट्रेस को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था। यही वजह हैं कि,अंकिता ने कई अच्छे प्रोजेक्ट्स को ठुकरा दिया।
- इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, 'मैं उस दौरान सिर्फ शादी करना चाहती थी,लेकिन वह जिंदगी में आगे जाना चाहता था। मैं ब्रेकअप को सहने की हालत में नहीं थी। मैं उस वक्त खुद को संभालने की हालत में बिल्कुल नहीं थी।

- इतने स्ट्रेस में मैंने अपने करियर पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया और मैंने संजय लीला भंसाली की दो बड़ी मूवीज का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इनमें से एक रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी। जबकि दूसरी मूवी 'गोलियों की रासलीला रामलीला' है।
- अंकिता के अनुसार, उन्होंने फराह खान का ऑफर यानि कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को करने से भी मना कर दिया था।
- काफी वक्त बाद अंकिता ने कमबैक किया और बॉलीवुड में डेब्यू। एक्ट्रेस ने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में कदम रखा,जिसमें वो झलकारी बाई के किरदार में नजर आई थी। इसके बाद उन्हें अहमद खान की फिल्म 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर की बहन के किरदार में देखा गया।
![]()
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/2QBwHI7
.