National Film Awards: सुशांत की 'छिछोरे' सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस और मनोज वाजपेयी बेस्ट एक्टर का खिताब, जानें किसे क्या मिला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेरेमनी का आयोजन आज (सोमवार, 22 मार्च 2021) को हुआ। कोरोना वायरस महामारी के चलते यह सेरेमनी एक साल लेट हुई। हर साल 3 मई को होने वाली इस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन नेशनल मीडिया सेंटर में हुआ, जहां पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। सेरेमनी में 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई।

'छिछोरे' सर्वश्रेष्ठ फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

कंगना रणौत बेस्ट एक्ट्रेस
कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। कंगना को यह पुरस्कार फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। कंगना को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है।

मनोज बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी)
वहीं भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) चुने गए हैं। इससे पहले पिंजर और सत्या के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। मनोज बाजपेयी के अलावा धनुष ने भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है। उन्हें यह पुरस्कार असुरन (तमिल) के लिए मिला।

पल्लवी जोशी को द ताशकंद फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। सुपरडीलक्स फिल्म के लिए विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

आईए जानते हैं किसे क्या पुरस्कार मिला...

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट - सिक्किम 

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा - अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा बाय संजय सूरी 

(स्पेशल मेंशन- लिखक अशोक राणे की सिनेमा पाहणारा माणूस और लेखक पीआर रामदास नायडू की किताब Kannada Cinema: Jagathika Cinema Vikasa-Prerane Prabhava)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक - सोहिनी चट्टोपाध्याय 

नॉन फीचर फिल्म केटेगरी 

बेस्ट नरेशन - वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग 

बेस्ट एडिटिंग - शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई 

बेस्ट ऑटोबायोग्राफी - राधा (म्यूजिकल), ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या 

बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट - रहस (हिंदी), सप्तर्षि सरकार 

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - सोनसी, सविता सिंह 

बेस्ट डायरेक्शन - नॉक नॉक नॉक (इंग्लिश/बंगाली), सुधांशु सरिया 

फैमिली वैल्यूज - Oru Paathiraa Swapnam Pole (मलयालम)

बेस्ट शार्ट फिक्शन फिल्म - कस्टडी (हिंदी/इंग्लिश)

स्पेशल जूरी अवॉर्ड - Small Scale Societies (इंग्लिश)

बेस्ट एनीमेशन फिल्म - राधा (म्यूजिकल)

बेस्ट इनवेस्टिगेटिव फिल्म - Jakkal

बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म - वाइल्ड कर्णाटक (इंग्लिश)

बेस्ट एजुकेशन फिल्म - एपल्स एंड ओरांजेस (इंग्लिश)

बेस्ट फिल्म ऑन सकल इश्यूज - होली राइट्स (हिंदी) और लाड़ली (हिंदी)

अलग-अलग भाषाओं में इन फिल्मों को मिले बेस्ट फिल्मों के अवॉर्ड

फिल्म भाषा
पिंगारा तूलू
केंजिरा पनिया
अनुरूवड मिशिंग
लेवडू खासी
छोरियां छोरों से कम नहीं हरियाणवी
भूरन दी मेज छत्तीसगढ़ी
जर्सी तेलुगू
असुरन तमिल
रब दा रेडियो पंजाबी
साला बुराड़ बदला और कलिया अतितु ओड़िया फिल्म
इगीकोना मणिपुरी
कलानोत्तम मलयालम
बारडो मराठी
काजरो कोंकणी
अक्षी कन्नड़
छिछोरे हिंदी
गुमनामी बंगाली
रोनुआ हू नेवर सरंडर्स असमी

बेस्ट हिंदी फिल्म - छिछोरे

बेस्ट मराठी फिल्म - बार्दो 

बेस्ट बंगाली फिल्म - गुमनामी 

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड 

स्टंट -  Avane Srimannarayana (कन्नड़)

बेस्ट कोरियोग्राफी - महर्षि (तेलुगू)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स - Marakkar- Arab

स्पेशल जूरी अवॉर्ड - Oththa Seruppu Size-7 (तमिल)

बेस्ट लिरिक्स - कोलम्बी (मलयालम)

बेस्ट स्क्रीनप्ले

ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - Jyeshthoputri

अडाप्टेड स्क्रीनप्ले - गुमनामी 

डायलॉग राइटर - द ताशकंत फाइल्स (हिंदी)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - जल्लीकट्टू (मलयालम)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर - बार्दो (मराठी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर - बी प्राक, केसरी, तेरी मिट्टी (हिंदी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी,  द ताशकंत फाइल्स

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - विजय सेतुपति, सुपर डीलक्स 

बेस्ट एक्ट्रेस - कंगना रनौत, (मणिकर्णिका और पंगा)

बेस्ट एक्टर - मनोज बाजपेयी (भोसले) और धनुष (असुरन)

बेस्ट डायरेक्शन - बहत्तर हूरें 

बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म - कस्तूरी (हिंदी)

ये पुरस्कार पारंपरिक रूप से राष्ट्रपति के हाथों वितरित किए जाते हैं। हालांकि 66वें पुरस्कार उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिए थे। जबकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजेताओं के साथ हाई टी की मेजबानी की थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
National Film Award: Sushant Singh Rajput's 'Chichhore' won the title of Best Film
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3cXxj2k

Post a Comment

Previous Post Next Post