कोविड पॉजिटिव होने के बाद अक्षय कुमार हुए अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों कोरोना की जद में है। कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को एक्टर अक्षय कुमार ने ये जानकारी दी थी कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया था। लेकिन अब बड़ी खबर आ रही है कि अक्षय हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके हैं। इसकी जानकारी भी एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

अस्पताल में हुए भर्ती
एक्टर ने ट्वीट कर पहले तो फैंस को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद कहा। उसके बाद उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी की प्राथनाओं के लिए धन्यवाद। लगता है ये काम कर रहे हैं। मैं ठीक हूं, पर एहतियात के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उम्मीद करता हूं जल्द घर आउंगा, अपना ख्याल रखें।' उनका ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

कोविड पॉजिटिव होने की दी जानकारी
इससे पहले अक्षय कुमार ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं आग्रह करता हूं कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करवा लें और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा।' जिसके बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने उनकी जल्द ठीक होने की कामना की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2QYHaxm

Post a Comment

Previous Post Next Post